देश

छत्तीसगढ़ : पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल तालिब शेख़ की बीवी मेहू फ़ैज़ और मासूम बेटी आलिया शेख़ की कुलदीप साहू नाम के बदमाश ने निर्मम हत्या कर लाश को 5 KM दूर ले जाकर नहर में फेंका!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस विभाग में तैनात हैड कांस्टेबल तालिब शेख की बीवी मेहू फैज और मासूम बेटी आलिया शेख की कुलदीप साहू नाम के एक बदमाश ने उनके घर में ही घुसकर निर्मम हत्या करते हुए लाश को 5 KM दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया।घटना के बाद गुस्साए लोगो ने हंगामा किया और लोगो को समझने आए SDM जगन्नाथ वर्मा को दौड़ा लिया।

क्या थी रंजिश…
दरअसल क़ातिल कुलदीप साहू ने गत दिवस दुर्गा विसर्जन के दौरान सिपाही घनश्याम के साथ हुए विवाद के बाद उस पर खोलते हुए तेल की कढ़ाई पलट दी थी। FIR दर्ज होने के बाद कुलदीप का साथी तालिब शेख उसे पकड़ने के प्रयास में लगा था। इसी प्रयास में कुलदीप ने हेड कांस्टेबल तालिब पर गाडी भी चढ़ा दी थी। इसके बाद वह सीधे तालिब के घर पहुंच गया और डबल मर्डर कर डाला।

TRUE STORY
@TrueStoryUP

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आक्रामक भीड़ ने SDM जगन्नाथ वर्मा को दौड़ाया… SDM साहब अपने गनर के साथ भीड़ से बचकर भाग निकले…