गोडसे ने गांधी का शरीर छलनी किया था और उसके वंशज आज भी क्षण क्षण गांधी को मार रहे हैं : रिपोर्ट
Parvez KhanComments Off on गोडसे ने गांधी का शरीर छलनी किया था और उसके वंशज आज भी क्षण क्षण गांधी को मार रहे हैं : रिपोर्ट
https://youtu.be/m4RA0PpXNZ4
नई संसद के इनॉगरेशन में अब 2 दिन बचे हैं, लेकिन इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। सेंगोल (राजदंड) पर भाजपा के दावों को कांग्रेस ने झूठा बताया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि सेंगोल (राजदंड) को अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर आजादी के समय नेहरू को सौंपा था। इससे जुड़े भाजपा नेताओं के सभी दावे गलत हैं।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सेंगोल के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया- कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? पंडित नेहरू को तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में पवित्र सेंगोल दिया गया था। कांग्रेस ने इसे ‘वॉकिंग स्टिक’ समझकर एक संग्रहालय में भेज दिया।
जयराम रमेश ने कहा- वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी से झूठ फैलाया जा रहा जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा है- इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि नई संसद को वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी से मिले ज्ञान से दूषित किया जा रहा है। बीजेपी-RSS बिना सबूत के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा, सेंगोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण बीजेपी का एक बार फिर से पर्दाफाश हो गया है।
‘यह सच है कि सेंगोल (राजदंड), जिसको तत्कालीन मद्रास प्रांत में एक सनातन समूह ने बनाया था और मद्रास में ही तैयार करने के बाद अगस्त 1947 में देश के तत्कालीन PM जवाहर लाल नेहरू को सौंपा गया था। लेकिन इस बात का भी कोई भी दस्तावेजी सबूत नहीं है कि माउंटबेटन, राजाजी और नेहरू ने इस राजदंड को भारत में ब्रिटिश सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बताया हो। इससे पता चलता है कि इनके सभी दावे पूरी तरह से झूठे और बोगस हैं। हो सकता है उनको यह ज्ञान वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी से मिला हो।’ ‘राजदंड को बाद में इलाहाबाद संग्रहालय में रखा गया। 14 दिसंबर, 1947 को नेहरू ने वहां जो कुछ कहा, वह सार्वजनिक रिकॉर्ड में है। भले ही उस पर लगा हुआ लेबल कुछ भी कहे।’ ‘PM और उनका प्रचार करने वाले राजदंड का इस्तेमाल अब तमिलनाडु में अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं। इन लोगों (बिग्रेड) के पास अपने हितों के लिए तथ्यों को उलझाने की विशेषज्ञता है।’
₹75 का सिक्का जारी होगा, सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ, दूसरी तरफ संसद की तस्वीर 28 मई को नई संसद के इनॉगरेशन पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इसके एक तरफ अशोक स्तंभ छपा होगा जिसके अगल-बगल में भारत और इंडिया लिखा होगा। इसके नीचे रुपए के चिन्ह के साथ 75 लिखा होगा।
सिक्के के दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी और उसके नीचे 2023 लिखा होगा। इस सिक्के को कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है। हालांकि, सरकार ने अब तक सिक्के की फोटो जारी नहीं की है। इस मौके पर एक स्टाम्प भी लॉन्च किया जाएगा।
75 रुपए के सिक्के का डायमीटर 44 मिमी का होगा वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 75 रुपए का सिक्का गोल होगा। इसका डायमीटर 44 मिमी है। इस सिक्के को 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकल और 5% जिंक के मिक्सर से बनाया गया है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।
बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। नए सिक्के में रुपए का साइन होगा और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपए भी लिखा होगा। सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर होगी। तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा होगा।
20 पार्टियां PM मोदी के इनॉग्रेशन करने के विरोध में, 25 शामिल होंगी विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति से नए संसद भवन के इनॉगरेशन की मांग कर रही हैं। यही वजह है कि 20 विपक्षी दलों ने समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया है। इनका आरोप है कि राष्ट्रपति को ना बुलाना, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।
भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RP (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, AIADMK, BJD, तेलगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK, AJSU और MNF।
20 पार्टियां विरोध कर रहीं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।
उद्घाटन कार्यक्रम का शेड्यूल समारोह कैसा होगा? इसकी अब तक अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ANI के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दो फेज में होगा। पहले फेज के कार्यक्रम गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल में होंगे। यहां सुबह 9:30 बजे तक पूजा और अन्य अनुष्ठान होंगे। दूसरा फेस दोपहर में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा।
फर्स्ट फेज: सुबह 7:30 से 8:30 बजे: हवन और पूजा। 8:30 से 9 बजे तक: लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा। सुबह 9-9:30 बजे: प्रार्थना सभा होगी।
दूसरा फेज: यह 12 बजे से शुरू होगा। राष्ट्रगान के साथ इसकी शुरुआत होगी। इस मौके पर दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फिर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता का संबोधन होगा। लोकसभा स्पीकर स्पीच देंगे। 75 रुपए का सिक्का और स्टाम्प रिलीज किया जाएगा। आखिर में PM मोदी का संबोधन होगा। करीब 2-2:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
862 करोड़ रुपए में बनी है संसद की नई बिल्डिंग नई संसद 862 करोड़ रुपए में बनी है। PM ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नए संसद भवन का निर्माण 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। इस बिल्डिंग को पिछले साल नवंबर में पूरा हो जाना था। इसे रिकॉर्ड 28 महीने में बनाया गया है।
पूर्व सांसद व् पांच बार के पूर्व विधायक अतीक अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ अहमद की हत्या पर विदेशी मीडिया ने खूब खबरें छापी हैं, लंदन के अख़बार ‘द गार्डियन’, अमेरिकी अख़बार, जर्मनी के DW, लंदन से ही बीबीसी अंग्रेजी समेत अनेक अख़बारों ने अतीक अहमद व् अशरफ हत्या पर खबरें प्रकाशित की […]
नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। 30 से ज्यादा आरोपी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी का इंतजार […]
एक प्रस्तावित कोयला खनन योजना के लिए बीते दिनों हसदेव में करीब 11 हजार पेड़ काटे गए. स्थानीय आदिवासियों ने इसका भारी विरोध किया. कार्यकर्ताओं के मुताबिक, अब तक खनन के लिए यहां एक लाख से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं. छत्तीसगढ़ के वन विभाग की वेबसाइट खोलते ही सबसे पहले एक बैनर दिखाई […]