देश

गुजरात : 17 जेलों में छापेमारी, मोबाइल फ़ोन और “घातक” वस्तुएं बरामद!

अहमदाबाद, 25 मार्च (भाषा) गुजरात पुलिस ने बीती रात एक व्यापक अभियान के तहत राज्य की 17 जेलों में एक साथ छापेमारी की और कई मोबाइल फोन, “घातक” वस्तुएं व मादक पदार्थ बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

इस अभियान में 1,700 पुलिसकर्मी शामिल थे। इनमें से कई ने जेल गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए शरीर पर कैमरे लगा रखे थे। छापेमारी का मकसद यह पता लगाना था कि जेलों में कोई अवैध गतिविधि तो नहीं हो रही। साथ ही इसका उद्देश्य यह जानना था कि कैदियों को कानून के तहत सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।.