गुजरात में प्रशासन द्वारा दरगाह को तोड़े जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत
गुजरात के जूनागढ़ ज़िले में एक दरगाह को तोड़े जाने को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प में, एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
May Junagarh be blessed with enduring peace and unwavering stability. ♥️ pic.twitter.com/4zxQpoLBFg
— 𝐊𝐫𝐚𝐭𝐨𝐬 (@superspyder_001) June 17, 2023
शुक्रवार देर रात जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने यह भी दावा किया है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया था।
जूनागढ़ प्रशासन द्वारा दरगाह को तोड़े जाने का नोटिस जारी किए जाने के बाद, वहां लोग इकट्ठा हो गए और प्रशासन के फ़ैसले का विरोध करने लगे।
जिसके बाद, पुलिस लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दाग़े।
€USLIMS IN JUNAGARH, GUJARAT
AND THEN THEY SAY €USLIMS ARE IN DANGER pic.twitter.com/Dfd9g8NvO0
— Harshvardhan (@harshvardhan7__) June 17, 2023
पुलिस और भीड़ के बीच झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।
नगर पालिका के नोटिस में दरगाह को अवैध निर्माण बताया गया है और इसे हटाने के लिए कहा गया है।
नोटिस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और शुक्रवार शाम दरगाह के पास भीड़ इकट्ठा हो गई।
पुलिस के मुताबिक़ भीड़ में कई लोग नारेबाज़ी भी कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी।
पुलिस का दावा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ का फ़ायदा उठाकर, तनाव बढ़ाने की कोशिश की और पुलिस पर हमला किया।
गुजरात: जूनागढ़ में मजेवाड़ी गेट के पास से सुबह का वीडियो। एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कल रात पुलिस और भीड़ के बीच में झड़प हुई थी। #junagarh https://t.co/4h7qAj5plI pic.twitter.com/YGzypSPdQj
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) June 17, 2023