उत्तर प्रदेश राज्य

खुटार : *** राम भक्तों ने किया अक्षत वितरण ***

Golu Gupta
========
*** राम भक्तों ने किया अक्षत वितरण ***
खुटार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत चित्र एवं पत्रक वितरण का कार्यक्रम निरन्तर जारी है। बुधवार को ग्राम चाँदपुर में रामभक्तों ने घर घर जाकर अक्षत, पत्र एवं चित्र वितरण कर ग्रामवासियों से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जय कुमार त्रिवेदी, मुकेश शुक्ला, राजू दीक्षित, ऋषि कांत त्रिवेदी, महेन्द्र कुमार, सुधीर पाण्डे, शोभित मिश्रा, अर्पित मिश्रा, सोनल मिश्रा, शिवम कटियार, अभिषेक मिश्रा, राम किशोर शुक्ला, आदेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।