देश

#कैथल, गीता जयंती पर भव्य शोभा यात्रा ने #श्रीमद्भगवद् गीता का जन-जन तक पहुंचाया संदेश !!तस्वीरें!! : रवि जैस्ट की रिपोर्ट

Ravi Press
===============
–गीता जयंती पर भव्य शोभा यात्रा ने श्रीमद्भगवद् गीता का जन-जन तक पहुंचाया संदेश–विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाली गई भव्य झांकियां प्रदर्शित और परिभाषित कर रही थी गीता का सार और दे रही थी अमर संदेश–
–विधायक लीला राम ने नारियल फोड़कर किया शोभा यात्रा का शुभारंभ–गीता पालकी में की पूजा अर्चना
कैथल
04 दिसंबर
( रवि प्रेस )

विधायक लीला राम ने गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन स्थानीय सूरजकुंड माता गेट से मंत्रोच्चारण के बीच जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाली गई भव्य नगर शोभा यात्रा को नारियल फोड़कर रवाना किया। उन्होंने निकाली गई गीता की झांकी में गीता प्रार्थना व पूजा की। पूजा का मंगल कार्य सूरजकुंड के मंहत रमनपुरी व पंडित मनोश शर्मा द्वारा संत महात्माओं की उपस्थिति में करवाया गया।

विधायक लीला राम ने कहा कि गीता मार्ग से भटकने वाले लोगों को, स्पष्ट मार्ग दिखाने में समर्थ है तथा यह पवित्र ग्रंथ सर्व मानव जाति का पथ प्रदर्शक है। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में मोह ग्रस्त अुर्जन को गीता का अमर संदेश दिया था। गीता के इस अमर संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया तथा शहर वासियों को इस संदेश से अवगत करवाने के लिए भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ ही नही, बल्कि यह जीने की एक पद्धति तथा जीने का आधार भी है। यात्रा को रवाना करने के उपरांत विधायक ने माता गेट स्थित प्रसिद्घ देवी मंदिर का भ्रमण किया।


नगर शोभा यात्रा में रथों पर सवार संत महात्माओं की अगुवाई में बैंड, 151 महिलाओं की कलश यात्रा, 101 स्कूली विद्यार्थी श्लोक लिखी पट्टिकाएं लेकर गीता का संदेश दे रहे थे। श्री कृष्ण कृपा समिति की गीता पालकी, गौरक्षा दल, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, नीलकंठ कावड़ सेवा दल, सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की झांकी में जिला के खिलाडि़यों की उपलब्धियों व योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकी शामिल थी। यह नगर शोभा यात्रा माता गेट से शुरू होकर सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पेहवा चौक से होती हुई वापिस भाई उदय सिंह किला परिसर में संपन्न हुई। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, बरफानी सेवा मंडल इत्यादि संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।


नगर शोभा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, महंत रमन पुरी, संत इंद्र गिरी, संत ईश्वर दास, संत त्रिवेणी दास, श्री कृष्ण सेवा समिति से महेंद्र लुथरा, गगन सेठी, जीओ गीता से दिनेश पाठक, संजय गर्ग, सतीश, गीता भवन मंदिर सभा से श्याम सुंदर बंसल, रामकुमार नैन, कुशलपाल, राहुल खुराना, सत्यवान, नरेश मित्तल, जग्गा राम सैनी, साधु समाज व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Thanks and Regards
District Information & Public Relations Office, Kaithal, 01746-235447