गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, उनके लाइमलाइट में आने का कारण कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है। उनकी वेडिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
गहना ने कबूला इस्लाम!
गहना वशिष्ठ काफी समय से फैजान अंसारी के साथ रिलेशन में थीं। अब उन्होंने निकाह कर अपनी रिलेशन को एक कदम आगे लेकर गए हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की बात को ऑफिशियल नहीं किया है, मगर सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग पिक्चर्स सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है। बता दें कि गहना वशिष्ठ का नाम राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाले मामले में सामने आया था। वह इस वक्त पर बेल पर हैं।
https://www.instagram.com/p/CtVBMjcv61C/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==