देश

किसान भारत की ताक़त हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नज़रिये को समझें : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नजरिये को समझें। राहुल गांधी ने ट्विटर पर 59 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया है। राहुल गांधी आठ जुलाई को हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव का अचानक दौरा किया था। यहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में किसानों के साथ रोटी भी खाई थी। गांधी ने सोनीपत के किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया है। ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा कि धान की रोपाई, मंजी पर रोटी – किसान हैं भारत की ताकत।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि हरियाणा के सोनीपत में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोल कर कई बातें हुईं।

 

गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं। सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान – अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं तो साथ में MSP और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।

राहुल गांधी ने यूट्यूब का एक लिंक भी साझा किया। जहां पर उनकी किसानों के साथ विस्तृत बातचीत का वीडियो अपलोड किया गया है। उधर, कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है कि भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है लेकिन उनकी ‘तपस्या’ को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है।

धान की रोपाई, मंजी पर रोटी – किसान हैं भारत की ताकत 🇮🇳🚜

सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं।

उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और… 

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2023