विशेष

कई पुरुष अपने बच्चों के लिए विरासत नहीं छोड़ते, उनकी इस असफ़लता के दो प्रमुख कारण हैं!

सुलैमान के नीतिवचनों से बुद्धि
==========
नीतिवचन 19:14
घर और धन पुरखाओं के भाग से, और बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है।
यहां वैवाहिक और पारिवारिक बुद्धिमत्ता के दो नियम दिए गए हैं। केवल बाइबल के परमेश्वर ही इतने कम शब्दों में इतना ज्ञान दे सकते हैं। क्या आप यहां सफलता के दो नियमों को समझते हैं? क्या आप जानते हैं कि इस ज्ञान को अपने जीवन में या अपने प्रियजनों के जीवन में व्यवहारिक रूप से कैसे लागू किया जाना है?

अच्छे पिता बच्चों के लिए विरासत छोड़ जाते हैं, और परमेश्वर की ओर से प्राप्त एक बुद्धिमती पत्नी ही सही होती है। यदि प्रत्येक पिता अपने बच्चों के लिए वित्तिय सहायता प्रदान करें, तो प्रत्येक पीढी़ बेहतर होगी। यदि प्रत्येक परिवार उत्कृष्ट स्त्रियों की चाह रखें, तो प्रत्येक पीढ़ी धार्मिकता में वृद्धि करेगी। यह दो नियम एक महान, दीर्घकालिक, धर्मी कुटुम्ब के निर्माण की बुनियाद हैं।


कई पुरुष अपने बच्चों के लिए विरासत नहीं छोड़ते। उनकी इस असफलता के दो प्रमुख कारण हैं। या तो वे अपनी आवश्यकताओं से अधिक आय उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त मेहनत और पर्याप्त चतुराई से काम नहीं करते, या वे जो भी कमाते हैं उसे मूर्खतापूर्ण खर्च या जोखिम भरे निवेश के द्वारा बर्बाद कर देते हैं। या तो वे उपभोग से अधिक कमाने में बहुत आलसी होते हैं, या अगली पीढ़ी के लिए पूंजी को जुटाने में बहुत मूर्ख या स्वार्थी होते हैं। दोनों ही ऐसे पाप हैं जिनकी सुलैमान ने निंदा कीं ( नीतिवचन 18:9) ।

बच्चों को ज़रूरत के समय माता -पिता की मदद करनी चाहिए (1 तीमुथियुस 5:4-8,16), लेकिन महान परिवारों के लिए परमेश्वर की योजना यह नहीं है। माता -पिता जो स्वयं के लिए पहले से प्रबंधन नहीं कर पाते, और जिन्हें वृद्धावस्था में बच्चों की सहायता की आवश्यकता होती है, वे परिवारों को नष्ट करते हैं। मसीहियों को अपने नाती-पोतों के लिए बचत करनी चाहिए, उनके माता – पिता के लिए नहीं ( 2 कुरिन्थियों 12 :14 )। अच्छे पुरुष बच्चों और नाती –पोतों के लिए विरासत छोड़ जाते हैं (नीतिवचन 13:22)। यह महान परिवारों के लिए परमेश्वर का नियम है। कालेब और अय्यूब पर ध्यान दें ( यहोशू 15:17-19 ; अय्यूब 42:12-17)।

समृद्धि के लिए महान परिवारों को धन से अधिक की आवश्यकता होती है। उन्हें बुद्धिमती स्त्रियों की आशीष की भी आवश्यकता होती है, क्योंकि उनके चरित्र, परिश्रम, प्रतिष्ठा और प्रशिक्षण से परिवारों को महान बनने में मदद मिलती है (नीतिवचन 14:1;31:10-31)। महान स्त्रियां महान परिवार बनाती हैं। एक सामान्य पत्नी को खोजना आसान होता है; एक अच्छी पत्नी की तलाश करना छिपे हुए खज़ाने की खोज करने जैसा है। ऐसी खोज को परमेश्वर अपने मानक और अपनी कृपा के द्वारा आशीष देता है (नीतिवचन 31:30;18:22)।


एक आलसी, घृणित, सांसारिक या आत्मसंतुष्ट स्त्री एक परिवार को महानता से दूर रखेगी। वह आपके उस बेटे को कमतर आंकेगी जिस से उसने शादी की और उसके नाती – पोतों के पास उसके आदर्श और वंशागुन होंगे। परमेश्वर ना करें! बुद्धिमान माता -पिता अप्रतिभाशाली लड़कियों से अपने बेटों की शादियाँ कराने से बचते हैं; वे परमेश्वर से निवेदन करते हैं और उत्कृष्ट लड़कियों की तलाश करते हैं – वे दुर्लभ लड़कियां जिनमें बहुत परिश्रम, शालीनता, आध्यात्मिकता और दीनता होती है। माता -पिता को इन दुर्लभ महिलाओं के बारे में पवित्र शास्त्र से और उनके जीवन के उदाहरणों पर बातें करनी चाहिए।
एक महान महिला अधिकांश अन्य कारकों की तुलना में अपने परिवार के लिए अधिक कर सकती हैं। उससे कम पर समझौता न करें। उत्साहपूर्वक बुद्धि के साथ उन्हें खोजो और जीतो। इस दुर्लभ खज़ाने के लिए उत्साहपूर्वक और बार-बार प्रार्थना करें। प्रत्येक बेटे और पोते के लिए एक ऐसी लड़की खोजने के लिए हर जगह तलाश करें। पत्नियों के लिए पवित्र शास्त्र के किसी भी नियम से कभी समझौता न करें, नहीं तो आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सर्वश्रेष्ठ की मांग करने से कोई आपको विचलित या रोकने न पाए। सामान्य पर समझौता न करें। अपने पुत्रों को इससे निम्न से विवाह करने से मना करें( उत्पत्ति 26:34-35; न्यायियों 14:1-3)। उनके लिए धार्मिक लड़कियों को खोजें (उत्पत्ति 24:1-67: 28:1-5 ; एज्रा 2:61)।

माता -पिता, दर्शन को समझें! अभी योजना बनाएं, अभी तैयारी करें और अपने बच्चों और नाती- पोतों के लिए धन बचाकर और महान स्त्रियों की खोज हर भूमि और समुद्र में करके, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक धार्मिक परिवार बनाने के लिए अभी प्रार्थना करें। सम्पत्ति बनाने की योजना को एक धर्मपरायण लक्ष्य बनाएं। यहोवा पर भरोसा रखें; यहोवा का भय मानने को सबसे महत्वपूर्ण मानक बनाएं, और धर्मनिष्ठ स्त्रियों की खोज में उससे दया की याचना करें। उसके सम्मान और महिमा के लिए इस पारिवारिक परियोजना को उसे सौंप दें।

DEMO PICS