देश

ओडिशा : जासूस कबूतर पकड़ा गया

पारादीप (ओडिशा), आठ मार्च (भाषा) ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप तट के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका से कैमरा और माइक्रोचिप से लैस एक कबूतर पकड़ा गया है और पुलिस को संदेह है कि पक्षी का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ मछुआरों ने समुद्र में मछली पकड़ते हुए कबूतर को अपने नाव (ट्रॉलर) पर बैठे हुए पाया। पक्षी को पकड़ लिया गया और बुधवार को यहां मरीन पुलिस को सौंप दिया गया।