उत्तर प्रदेश राज्य

उप्र : पड़ोसी 25 वर्षीय युवक संजू वहां आया और खिलाने के बहाने डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपने क़मरे में ले गया, और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया!

एटा (उप्र), आठ नवंबर (भाषा) एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक द्वारा डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।.

थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान हालत में बच्ची को देखा तो आरोपी भाग गया। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार की शाम करीब चार बजे डेढ़ वर्षीय बच्ची पशुओं के घेर में खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस का ही 25 वर्षीय युवक संजू वहां आया और खिलाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पर घेर में काम कर रही मां व अन्य परिजन पहुंच गए। बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम लग गई। जिसे गांव मोतीपुर के पास से पकड़ लिया।

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इसकी वजह से खून बह रहा था। जिसको मेडिकल कॉलेज भेजकर उपचार कराया जा रहा है। आरोपी मौके से भाग गया था, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शराब पीने का आदी है। नामजद तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।