उत्तर प्रदेश राज्य

उत्तर प्रदेश : किन्नरो ने युवक को नशीला बिस्किट खिलाकर उड़ा दिया प्राइवेट पार्ट!

Brijesh Kumar Yadav
=============
**किन्नरो ने युवक को नशीला बिस्किट खिलाकर, उड़ा दिया प्राइवेट पार्ट**
उत्तर प्रदेश :: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है आप सभी के होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं के आलापुर इलाके में एक गांव में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि शनिवार की शाम युवक शहर से लौट रहा था। तभी रास्ते में मिले किन्नरों ने उसे नशीला बिस्किट खिलाया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर युवक को कब्रिस्तान में फेंक दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पीड़ित करीब 18 वर्ष की उम्र का है। और उसहैत कस्बे का रहने वाला है। परिवारवालों के मुताबिक वह कार्यक्रमों में नृत्य करने का काम करता है। कई किन्नर भी उसके संपर्क में है। वह इस समय शहर में मीरासराय स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। युवक शनिवार शाम शहर से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार सवार किन्नर मिले।

बताते हैं कि किन्नर युवक के परिचित थे। उन्होंने युवक को कार में बैठा लिया। इस दौरान उसे कुछ बिस्किट खिलाए, जिससे युवक बेहोश हो गया। रविवार को जब युवक को होश आया तब वह ककराला कस्बे के नजदीक कब्रिस्तान में पड़ा था। उसका प्राइवेट पार्ट कट चुका था।

युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे देखकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। युवक ने किसी के मोबाइल से अपने परिवार वालों को सूचना दी, जिससे परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां भी युवक अर्द्धबेहोशी वाली अवस्था में था। युवक ने बताया कि उसे नशीला बिस्किट खिलाया गया था। जिससे वह बेहोश हो गया था। बाद में उसके साथ क्या हुआ उसे नहीं पता। आरोप लगाया कि जो उसे किन्नर ले गए थे, उन्होंने ही उसका प्राइवेट पार्ट काटा है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने आरोपी किन्नरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं आई है।