विशेष

ईसाईयत और इस्लाम के प्रभाव में आने के बाद रोम साम्राज्य और मिस्र साम्राज्य से INCEST प्रथा का अंत हुआ!

Kranti Kumar
@KraantiKumar
■ Prehistoric अवशेषों से पता चलता है, 34,000 साल पहले ही मनुष्य जान गए थे नाते रिश्तेदारों के साथ यौन संबंध बनाना गलत है.

ऐसे रिश्ते से पैदा होने वाले बच्चे में परिणामस्वरूप विभिन्न आनुवंशिक विकार और विकास संबंधी समस्याएं हो होती हैं, जिनमें जन्म दोष, मानसिक मंदता और अन्य गंभीर विकलांगता, स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं.

और हमारे पूर्वजों को पता था INCEST इज ए बैड आईडिया.

लेकिन गगनचुंबी पिरामिड का निर्माण करने वाले मिस्र के फैरोह को नही पता था INCEST से जन्में बच्चे शारिरिक और मानसिक रूप से अपंग पैदा होते हैं.

मिस्र पर फैरोह का 3000 से अधिक वर्षों तक शासन था. उन्हें देवता की उपाधि थी, उन्हें पूजा जाता था. उनकी बीमारी ठीक करने के लिए पशु और इंसानी बलि देने की प्रथा थी.

किसी फैरोह ने अपनी बहन से विवाह किया. किसी ने अपनी बेटी तो किसी ने अपनी माँ तक से विवाह किया.

◆ फैरोह – Khufu

ग़िज़ा का विशाल पिरामिड का निर्माण करने वाले फैरोह Khufu ने अपनी बहन Meritites से विवाह किया. 2566 BC में Khufu की मौत हो गयी.

◆ फैरोह Amenhotep द्वितीय – शासनकाल 1427 -1401 BC.

Amenhotep के शासनकाल में मिस्र का शासन दक्षिण सूडान सीमा तक पहुंचा और सीरिया के गेंहू के मैदानों को जीत लिया.

Amenhotep ने की अनगिनत रानियां थीं, इसके बावजूद उसने अपनी सगी माँ से विवाह किया और मिस्र की प्रमुख रानी का दर्जा दिया.

◆ फैरोह Ramesses द्वितीय – जीवनकाल 1279 – 1213 BC.

Ramesses की पत्नी का नाम है Neferteri था, इन दोनों की दो बेटियां थीं. Meritamen और Nebettawy.

Ramesses ने अपनी दोनों सगी बेटियां, Meritamen और Nebettawy से विवाह किया.

◆ फैरोह Akhenaten और फैरोह Tutankhamun.

Akhenaten ने अपनी बड़ी बेटी Maritaten से विवाह किया और छोटी बेटी Ankhesepaten का विवाह अपने ही पुत्र Tutankhamun से कर दिया.

Tutankhamun लंबा था, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर था, उसके बाएं पैर की हड्डी की मोटी थी, वो विकलांग था. उसकी उसकी माँ और पिता Akhenaten रिश्तों में भाई बहन थे.

ईसाईयत और इस्लाम के प्रभाव में आने के बाद रोम साम्राज्य और मिस्र साम्राज्य से INCEST प्रथा का अंत हुआ.

✍🏼 हमरा नाम Kranti Kumar है. भारत का रहना वाला देश दुनिया की बात बताता हूँ.