देश

इस बार आप सभी के पास मतदान करने का आख़िरी मौक़ा है, इस बार के बाद देश में चुनाव नहीं होंगे : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आडिशा में ईडी के समन के मामलों और नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से अलग होने के घटनाक्रम के बीच बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के बाद देश में वोटिंग नहीं होगी। इस बार आप सभी के पास मतदान करने का आखिरी मौका है।

भुवनेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर किसी को ईडी नोटिस दे रही है। वे लोगों को डरा रहे हैं। डर के कारण कुछ दोस्ती छोड़ रहे हैं, कुछ लोग दोस्ती छोड़ रहे हैं। कुछ लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ लोग गठबंधन छोड़ रहे हैं। ऐसे क्या लोकतंत्र बचेगा। यह आपके लिए मतदान करने का आखिरी मौका है। इसके बाद कोई मतदान नहीं होगा।

#WATCH | Bhubaneshwar, Odisha: Addressing the Workers’ Convention, Congress President Mallikarjun Kharge says, “They are giving (ED) notices to each and every one. They are intimidating people… Because of fear, some are leaving friendships, some are leaving the party, and some… pic.twitter.com/Ti2SihYpbx

— ANI (@ANI) January 29, 2024

संघ, भाजपा और नीतीश पर साधा निशाना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि आरएसएस और भाजपा जहर की तरह हैं। उनसे दूर रहें। अगर लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सत्ता में आए तो तानाशाही होगी, कोई लोकतंत्र नहीं होगा और कोई चुनाव नहीं होगा। नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि एक व्यक्ति के छोड़ने से महागठबंधन कमजोर नहीं होगा, हम भाजपा को हराएंगे।