दुनिया

इस्राईल : 71 सैनिकों की सामूहिक क़ब्र बरामद, क़ब्र के ऊपर पार्किन्ग और पार्क

एक इस्राईली संचार माध्यम ने 50 से अधिक वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बाद इस बात का रहस्योद्घाटन किया है कि 1967 में अरब देशों से युद्ध के दौरान मारे गये मिस्री सैनिकों को जायोनी सैनिकों ने सामूहिक क़ब्र में दफ्नाने के बाद उसके ऊपर पार्किन्ग बना दिया था।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी समाचार पत्र यदीऊत अहारनोत ने लिखा है कि इस्राईली सैनिकों ने मिस्र के 70 से अधिक कमांडोज़ सैनिकों को एक सामूहिक कब्र में दफ्न कर दिया था और आज मिनी इज़राईल उपनगर में उसके उपर पार्किंग और मनोरंजन व पार्क बना दिया गया है। इस समाचार पत्र के अनुसार मिस्र के ये सैनिक जार्डन के सैनिकों के साथ मिलकर लड़ रहे थे।


जायोनी शासन ने जून 1967 को होने वाले 6 दिवसीय युद्ध के दौरान इस क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया था और वहां रहने वाले लोगों को भगा दिया और जायोनी शासन ने 80 के दशक में वहां पर उपनगर का निर्माण किया।

इस्राईली समाचार पत्र ने एक पूर्व जायोनी सैनिक के हवाले से लिखा है कि मिस्र के लगभग 70 कमांडोज़ और दसियों दूसरे सैनिकों को वहां पर दफ्न किया गया है और किसी को भी इसकी जानकारी व भनक तक नहीं थी। पूर्व इस्राईली सैनिक 1967 में होने वाले युद्ध के दौरान उस क्षेत्र का ज़िम्मेदार था और उसने 50 वर्षों तक इस विषय को छिपाये रखा। जायोनी समाचार पत्र यदीऊत अहारनोत ने पूर्व इस्राईली सैनिक के हवाले से लिखा है कि जिन लोगों को लाया गया उन्हें कुंए में डालकर दफ्न कर दिया गया और कुछ सैनिकों को जला दिया गया क्योंकि इस क्षेत्र में घास फूस और डेढ़- डेढ़ मीटर ऊंची कटीली झाड़ियां थीं।

इसी प्रकार पूर्व इस्राईली सैनिक ने बताया है कि घटना स्थल पर कुछ मिस्री कमांडोज़ मौजूद थे और वहां पर उन्हें जला दिया गया क्योंकि फायरिंग के बाद आग लगाने का कार्य अंजाम दिया गया और मेरे अनुसार मिस्री कमांडोज़ की संख्या 70 थी और आज उनकी सामूहिक कब्र के उपर पार्किन्ग, मनोरंजन स्थल और पार्क है। इस इस्राईली समाचार पत्र ने लिखा है कि जायोनी शासन ने 55 वर्षों तक मिस्री कमांडोज़ की सामूहिक कब्र को अच्छी तरह छिपाये रखा।

जानकार हल्कों का मानना है कि इस्राईल ने अपने बहुत सारे अपराधों को छिपा रखा है जो समय बीतने के साथ प्रकाश में आते रहेंगे।