इतिहास

#इतिहास_की_एक_झलक : फ़रुख़नगर-गुड़गांव स्थित ”शीश महल”, महान मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के परपोते सम्राट फ़रुख़ सिया द्वारा नियुक्त गवर्नर, फ़ौजदार ख़ान का निवास स्थान!

फरुखनगर, जिला-गुड़गांव में स्थित शीश महल, मुगल सम्राट औरंगजेब के परपोते सम्राट फर्रुख सिया द्वारा नियुक्त गवर्नर, फौजदार खान का निवास स्थान था। यह महल खान ने 1733 ईस्वी में बनवाया था। महल का दीवान-ए-आम बलुआ पत्थर से बना एक आयताकार ढांचा है। यह एक ऊंचे चबूतरे पर बना है, जिसकी लकड़ी की छत और दीवारों के पीछे शीशे लगे हुए हैं, जिसके कारण इस महल को शीश महल या शीशे का महल कहा जाता है। दीवान-ए-आम के सामने एक कृत्रिम नहर में पानी का निरंतर प्रवाह, चबूतरे पर बने एक फव्वारे के तालाब द्वारा प्रदान किया जाता था।