देश

आसींद, भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना !!वीडियो!! : राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी की रिपोर्ट

धर्मेन्द्र सोनी कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान, जन आक्रोश यात्रा के तहत रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आसींद
आसींद कस्बे के सवाई भोज मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं आलाकमान के निर्देशानुसार जन आक्रोश यात्रा का आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र में शुभारंभ किया गया जन आक्रोश यात्रा के संयोजक तेजवीर सिंह चुंडावत एवं सह संयोजक देवीलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश आलाकमान के निर्देशानुसार जन आक्रोश यात्रा रथ को आसींद कस्बे के विभिन्न मार्गो से निकाला गया कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर की गई वही मंचासीन अतिथियों ने संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाया तथा प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने की अपील की वहीं रथ यात्रा सवाई भोज मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई जो ब्यावर चुंगी नाका पर जनाक्रोश यात्रा का समापन हुआ वही कार्यक्रम में प्रभारी हर्षवर्धन सिंह विधायक जबर सिंह सांखला पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर जन आक्रोश यात्रा संयोजक तेजवीर सिंह चुंडावत सह संयोजक देवीलाल साहू पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, जिला राइफल संघ अध्यक्ष अविजीत सिंह बदनोर, महंत सवाई भोज सुरेश दास महाराज, पूर्व राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण छिपा, गोपाल सिंह चुंडावत, सत्येंद्र सिंह चौहान पार्षद अनिल सिंह तवर, किरण सिंह चुंडावत, मनफूल सिंह चौधरी, सहित भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे वहीं जन आक्रोश यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार की कमियों को जनता में प्रदर्शित करने एवं जनता को आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु निकाली गई वही जनाक्रोश यात्रा के सात कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात रहा आईटी सेल प्रभारी ऋतुराज सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जन आक्रोश रथ यात्रा 11 दिवस के अंतराल में प्रथम दिवस कस्बे में निकाली गई तथा शेष बचे 10 दिवस में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर नुक्कड़ मंच के माध्यम से जनता को जागृत करने के लिए गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा