Rahul Agarwal
================
सर्वसमाज का संगठन है कर्मयोग सेवा संघ- डॉ श्रीकांत त्रिवेदी
👇🏻
आगरा। कर्मयोग सेवा संघ का गठन भय, भूख, भ्रष्टाचार और भेदभाव से संघर्ष के लिए हुआ है। संगठन का उद्देश्य समाज मे समता, ममता, एकता और शुचिता की भावना का विकास करना है। हमें अगले 2 वर्षों में हाथरस जनपद के हर हिस्से में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है। उक्त बातें कर्मयोग सेवा संघ के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थापक विवेकशील राघव ने साईं आनन्द बल्लभ स्कूल में आयोजित शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में कहीं।
राघव ने कहा कि राजनीतिक धोखेबाजी से संगठन को अपना उत्साह भंग नहीं करना है और वर्तमान के असुरों से निरंतर संघर्ष करते रहना है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्रीकांत त्रिवेदी ने कहा कि संगठन सर्वसमाज को अपने से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। हम अपने उद्देश्यों पर अडिग हैं और जनसमर्थन हमारे साथ है। राजनीति हमारे उत्साह को भंग नहीं कर सकती। किसान नेता नौबत सिंह ने कहा कि विवेकशील ने बचपन से समाज के लिए काम किया है, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का डटकर सामना किया है। समाज को चाहिए कि वे विवेकशील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे आये।
कार्यक्रम को नरेंद्र सिंह पुंढीर, महेश बाबूजी, महेश संघर्षी, हरपाल सिंह यादव, विजय बाल्मीकि, प्रह्लाद सिंह, महेंद्र सिंह, लालता प्रसाद उपाध्याय, अजय पालीवाल, गजेंद्र चक, मनोज वार्ष्णेय, शिवदत्त उपाध्याय, डॉ. प्रदीप गर्ग, वीरेंद्र सिंह चौहान, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश भोले बाबा ने तथा संचालन सोमदत्त शर्मा ने किया।
इसी दौरान असत्य पर सत्य की विजय, अन्याय पर नयाय की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयदशमी के अवसर पर बॉलीवुड का बहिष्कार करते हुए आदिपुरुष फ़िल्म का कर्मयोग सेवा संघ द्वारा पन्त चौराहे पर पुतला जलाया गया।
कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहा कि बॉलीवुड हमेशा से ही सनातन संस्कृति के विरुद्ध कार्य करता रहा है, सनातन से जुड़े चरित्रों को सदैव ही विकृत करता रहा है। जिसप्रकार श्रीराम जी के जीवन पर आधारित फ़िल्म आदिपुरुष में चरित्रों का इस्लामीकरण किया गया, यह अक्षम्य है, इससे हिन्दू समाज में रोष है और सरकार से माँग करते है कि ऐसी फिल्मों पर शीघ्र प्रतिबंध लगाये।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सनी गौतम, उमेश शर्मा, रमेश पुंढीर, सोमेंद्र सिंह कर्मयोग सेवासंघ kss आईटी सेल प्रमुख हिन्दू जागरण मंच ब्रज प्रान्त उतर प्रदेश 🚩, अजय वर्मा, विनय पचौरी, प्रबल प्रताप सिंह, भोला यादव, नीरज वैश्य, नीरज अग्रवाल, पवन शर्मा, रामकुमार वार्ष्णेय, भगवान सिंह बघेल, मुनेश पुंढीर, दिनेश यदुवंशी, आकाश पुंढीर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।