देश

असम और अरुणाचल प्रदेश ने सीमा विवाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए!

असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। असम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने गुरुवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

समझौते पर हस्ताक्षर बड़ी उपलब्धि: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लंबे ने समय से लंबित अंतरराज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने पर कहा कि दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज हमने एक विकसित, शांतिपूर्ण और संघर्ष-मुक्त पूर्वोत्तर की स्थापना के लिए मील का पत्थर पार कर लिया है।

#Assam and Arunachal Pradesh governments sign an agreement for the settlement of an inter-state boundary dispute in the presence of Union Home Minister Amit Shah in Delhi pic.twitter.com/Fkg0RNw7Bx

— ANI (@ANI) April 20, 2023

किसने क्या कहा?
अमित शाह ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा समझौते को “ऐतिहासिक” घटना बताया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दशकों पुराने विवाद खत्म हो गए हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, सीमा समझौता “बड़ा और सफल” क्षण। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताया

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 1972 से सीमा विवाद था। आज हमने सभी विवादों को बातचीत के जरिये सुलझा लिया है। गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से यह विवाद सुलझ गया है, यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

एक दिन पहले कैबिनेट से मिली थी मंजूरी
असम कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के साथ दशकों से चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार की गठित 12 क्षेत्रीय समितियों द्वारा दी गई सिफारिशों को बुधवार (19 अप्रैल) को मंजूरी दी थी। कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करते हुए असम के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा था कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबे समय से लंबित सीमा विवाद का मुद्दा सुलझने जा रहा है।\

समझौते पर हस्ताक्षर बड़ी उपलब्धि: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लंबे ने समय से लंबित अंतरराज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने पर कहा कि दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज हमने एक विकसित, शांतिपूर्ण और संघर्ष-मुक्त पूर्वोत्तर की स्थापना के लिए मील का पत्थर पार कर लिया है।

BJP Bihar
@BJP4Bihar
50 साल पुराना विवाद ख़त्म!

पीएम श्री
@narendramodi
जी के शांत और समृद्ध पूर्वोत्तर के विजन को साकार करने की दिशा में आज गृह मंत्री श्री
@AmitShah
जी की उपस्थिति में नई दिल्ली में #असम और #अरुणाचल_प्रदेश के बीच वर्षों से लंबित सीमा विवाद को लेकर ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।