अयोध्या : #राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही #भारत_जोड़ो_यात्रा को राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी का भी समर्थन मिला!वीडियो!
Parvez KhanComments Off on अयोध्या : #राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही #भारत_जोड़ो_यात्रा को राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी का भी समर्थन मिला!वीडियो!
https://youtube.com/shorts/xl61KIWcHng
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को राम जन्मभूमि के पुजारी का भी समर्थन मिला है। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सोमवार को राहुल को पत्र भेजकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो। जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। हमारी मंगल कामना है कि आपकी यात्रा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
UP Congress @INCUttarPradesh
असत्य के अंधकार से सत्य के प्रकाश की ओर जाने वाले पथ के पथिक श्री राहुल गांधी जी के प्रति प्रभु श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या जी के मुख्य पुजारी पूज्य संत आचार्य श्री सत्येंद्र दास जी महाराज का शुभाशीष❤️❤️
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में के गाजियाबाद में दाखिल होगी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यहीं पर यात्रा का समापन होगा।
वहीं यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश से पहले सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद किया और भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गई चिट्ठी के लिए राहुल को धन्यवाद भी दिया है।
TRUE STORY @TrueStoryUP 5 महीने में 9 महिलाओं का मर्डर?? क़त्ल का पैटर्न बिल्कुल एक… साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा हत्याएं? नौवा शिकार बनी उर्मिला… अधेड उम्र की महिलाये हैं टारगेट पर UP : बरेली में गला घोंटकर महिलाओं की हत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया […]
बलिया। बलिया में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में बीती रात बरातियों के साथ हुई मारपीट में सहबलिया की मौत हो गई। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस रात में ही भेज दिया। घटना से आक्रोशित वर व वधू पक्ष […]
भदोही।ज्ञानपुर के औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने गैंगेस्टर के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी एवं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी को असंवैधानिक और गैरवाजिब बताया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट से खलबली मच गई। इस मामले में उन्होंने साजिश से गिरफ्तारी का आरोप लगाया तो पुलिस ने […]