अयोध्या में भगवान राम ने अपने नए मंदिर में मंगलवार को होली खेली। चैत्रमास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि को भगवान राम ने सबसे पहले फूलों से होली खेली। बाद में मंदिर के पुजारियों ने उन पर गुलाल लगाया। आज राम मंदिर में खेली गई होली में सबसे विशेष बात यह रही कि आज बालकराम के हाथों में एक बड़ी सी पिचकारी दी गई थी, जिसके साथ उन्होंने होली खेली। अवध क्षेत्र में होली के अवसर पर गाए जाने वाले फगुआ गीतों को सुनकर भगवान राम का चेहरा खिल गया। मंदिर का यह दृश्य देखकर भक्त भावविभोर हो उठे।
अयोध्या
➡अयोध्या की होली इस बार बेहद खास रही
➡495 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम ने खेली होली
➡रामलला ने भव्य महल में खेली होली
➡इस दौरान देशभर के लोग राम मंदिर पहुंचे.#Ayodhya pic.twitter.com/qh3wvA0nyl
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 26, 2024