पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्ज़े के साथ ही कई अफ़ग़ानी ज़िंदगियां हमेशा के लिए बदल गईं. लाखों अफ़ग़ानी लोगों को उनके ही देश से सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चलाया गया.
अफ़ग़ानिस्तान में रहने वालीं ज़्यादातर लड़कियों के स्कूलों को बंद करवा दिया गया है और ग़रीबी बढ़ती जा रही है.
लेकिन पिछले चार दशकों में ये पहला मौका है जब अफ़ग़ानिस्तान युद्ध और हिंसा का सामना नहीं कर रहा है और भ्रष्टाचार में भी भारी कमी आई है.
पिछले साल जब तालिबान अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता को अपने हाथों में ले रहा था तब बीबीसी की टीम वहां मौजूद थी.
इस दौरान उनकी मुलाक़ात कई तालिबानी लड़ाकों और अफ़ग़ानी लोगों से हुई थी. बीबीसी ने अफ़ग़ानिस्तान वापस जाकर इन लोगों से मिलकर उनकी ज़िंदगी में आए बदलावों को समझने की कोशिश की है.
पता है अमेरिका अफगानिस्तान छोड़कर क्यों भाग गया था… pic.twitter.com/zQ20DVJsoT
— Suresh Alakhpura (@sureshalakhpura) August 6, 2022