चंडीगढ़।मांगों को लेकर बीते 10 महीनों से डटे पंजाब के किसानों ने शनिवार को शंभू बॉर्डर से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए कूच किया। हालांकि वे बाॅर्डर से आगे नहीं जा सके। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दो घंटे बाद किसान वापस लाैट आए। इसके बाद प्रेस वार्ता कर किसान नेताओं ने एलान किया कि 16 दिसंबर को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और 18 दिसंबर को पंजाब में ट्रेनें रोकी जाएंगी।
हमारी आवाज को न कुचलो
किसानों ने पुलिस से कहा कि हमारी आवाज को न कुचला जाए। इस पर पुलिस ने कहा कि किसान दिल्ली जाने की अनुमति दिखाएं और आगे जाएं। पुलिस का कहना था कि यदि किसानों के पास अनुमति है तो वे खुद उन्हें दिल्ली तक छोड़कर आएंगे।
बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर चली वाटर कैनन
इसके बाद किसानों की तरफ से बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई से किसानों में भगदड़ मच गई। किसान कड़ाके की ठंड में ठंडे पानी से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि उन पर एक्सपायरी डेट के आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
गंदा पानी फेंकने का आरोप
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से गंदा पानी फेंका गया। केमिकल वाला स्प्रे किया गया। किसानों पर पुलिस ने ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले छोड़े।
दो घंटे बाद लाैटे
करीब दो घंटे की कशमकश के बाद किसानों का जत्था वापस लाैट गया। पंधेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?
Mandeep Punia
@mandeeppunia1
शंभु बॉर्डर से पैदल दिल्ली जा रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस ने बड़ी मात्रा में आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, जिसके कारण अभी तक 9 किसान घायल हो गए हैं.
किसानों का आरोप है कि उनपर एक्सपायरी डेट की आंसू गैस इस्तेमाल की जा रही है.
Ramandeep Singh Mann
@ramanmann1974
शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली आ रहे 101 किसानों पर आंसू गैस के गोलों और वॉटर कैनन की बौछारें से 10 किसान घायल, अब एंबुलेंस भी नहीं है।
निहत्थे किसानों पर बर्बरता करने वाले, अब भी किसान हितैषी होने का दम भरेंगे और दुख की बात है कि मीडिया और प्रोपेगंडा से अंधे हुए लोग, मान भी लेंगे।
Mahesh Choudhary
@mahesh999555
शंभू बॉर्डर पर आज फिर 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ा। हरियाणा पुलिस ने किसानों पर फिर से आंसू गैस के गोले दागे, वॉटर कैनन कि बौछारें की। दस से ज्यादा किसानों को हॉस्पिटल भेजा जा चुका है। गोली चलाए जाने की भी खबर है जिस से एक किसान घायल हुआ है।