उत्तर प्रदेश राज्य

अक़बर और औरंगज़ेब एक जैसे ही थे : योगी

सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वदेश और स्वधर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। 28 वर्षीय की आयु में महाराणा प्रताप को अकबर से युद्ध लड़ना पड़ा था। हल्दीघाटी के युद्ध ने महाराणा प्रताप को महानायक बनाया था। मात्र 20 हजार की सेना के साथ उन्होंने अकबर की लाखों की सेना का सामना किया। युद्ध के दौरान अकबर ने कहा कि युद्ध में जो भी आए उसे काटते रहो। क्योंकि मारने वाले सारे हिंदू है। अकबर और औरंगजेब एक जैसे ही थे।

1467 करोड़ की 97 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी ने दादरी में 1467 करोड़ की 97 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि स्वदेश और स्वधर्म के प्रति महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व से प्राप्त होता है।

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का किया लोकार्पण
ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेज पाल नागर, चेयरमैन अमित चौधरी के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रेटर नोएडा वासियों का 593 दिनों से चल रहा इंतजार सीएम योगी ने मूर्ति का लोकार्पण कर खत्म कर दिया।

जो लोग राष्ट्र नायक को सम्मान नहीं दे सकते हैं। उन्हें इलाज की जरूरत’
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग राष्ट्र नायक को सम्मान नहीं दे सकते हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। औरंगजेब कभी भारत का नायक नहीं हो सकता। महाराणा प्रताप का जीवन हम सबको प्रेरणा देता है। यह भारत के अंदर ही हो सकता है कि महाराणा प्रताप के साथ उनका घोड़ा चेतक भी हम सबके के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश हुई: योगी
सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश हुई। 66 करोड़ 30 लोगों ने कुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। आस्था भी अर्थव्यवस्था को बेहतर कर सकती है।

सीएम ने महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं दी
सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में एक भी लूट, अपहरण, डकैती की घटना नहीं है। प्रदेश में भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान महादेव की भूमि है। यही कारण है कि विकास की धरती पर अब लक्ष्मी की वर्षा हो रही है। जेवर में फिल्म सिटी और एयरपोर्ट बन रही है। विकास के नए युग में जिला प्रवेश कर चुका है। पूरे देश का 65 प्रतिशत मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग जिले में हो रहा है। किसान के जीवन में खुशहाली आए इस दिशा में सरकार अग्रसर हैं। बेहतरीन सुरक्षा का माहौल बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। सीएम ने महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं लोगों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *