संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। यहां एक व्यक्ति ने छोटे भाई की पत्नी का गला काट दिया। उसकी हत्या करने के बाद आरोपी जेठ ने खुद को भी गोली मार ली। महिला की हत्या के 24 घंटे बाद सूनसान स्थान पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मुरलीधर में सोमवार की दोपहर महिला कुसुम की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान और कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में मृतक महिला के पति सतीश चंद्र द्वारा थाना सिरसागंज पर अपने सगे भाई आशाराम के विरुद्ध थाना सिरसागंज पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी आशाराम फरार चल रहा था। पुलिस को घटनास्थल के पास से महिला का मोबाइल मिला है। इसमें कई तरह के साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। इसमें जेठ से महिला के संबंध होने की बात सामने आ रही थी।