उत्तर प्रदेश राज्य

विधवा भाभी हो गयी गर्भवती, अब आगे….

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भाई की मौत के बाद युवक ने विधवा भाभी का शारीरिक शोषण किया। धोखाधड़ी से बैंक खाते से पांच लाख रुपये की राहत राशि निकाल ली। गर्भवती होने पर उससे मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद जेवरात लेकर दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहते हुए घर से भाग गया। महिला ने डीएम-एसपी को दिए शिकायत पत्र में यह बातें बताई हैं।

थाना पाली के एक गांव की महिला ने डीएम-एसपी को बताया कि उसके पति की मौत कुछ माह पूर्व करंट लगने से हो गई थी। पति से उसकी एक डेढ़ साल की पुत्री है। पति की मौत के बाद वह अपनी ससुराल में सास और देवर के साथ रही।

पति की आपदा में मौत के बाद राहत राशि के रूप में उसे पांच लाख रुपये शासन से मिले थे। देवर ने उसे फुसलाना शुरू कर दिया। लोक लाज और बदनामी के डर से उसने किसी से कुछ नहीं कहा। देवर ने डराते धमकाते हुए उससे दुष्कर्म किया। उसके बैंक खाते का फोन पे अपने खाते से लिंक कर लिया और पांच लाख रुपये निकाल लिए।

देवर द्वारा किए गए शारीरिक शोषण से वह गर्भवती हो गई। फरवरी 2025 में जब उसने देवर को गर्भवती होने और यह बात सभी को बताने की कही तो उसने एक मार्च को ओरछा मंदिर में परिजन और रिश्तेदरों की उपस्थिति में उससे शादी कर ली।

इसके बाद वह उसे परेशान और प्रताड़ित करने लगा। कहने लगा कि उसको किसी और से शादी करनी थी, लेकिन उसके गर्भवती होने के कारण उसे उससे शादी करनी पड़ी।

अब अपनी पसंद की लड़की से शादी करूंगा। नौ अप्रैल को वह घर पर थी, तभी नशे में आरोपी आया और गाली-गलौज करने लगा। अपनी पसंद की लड़की से दूसरी शादी करने की बात कही। विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। थाना पाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा
वहीं, दूसरे मामले में कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला गल्ला मंडी के पीछे निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर को गजेंद्र ठाकुर निवासी गल्ला मंडी के पीछे आया और घर में घुसकर उससे एवं उसकी मां के साथ गाली गलौज की। मना किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।