उत्तर प्रदेश राज्य

वाराणसी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका, गोमाता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए!

वाराणसी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद, गोमाता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए।

राज्यमंत्री ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और इतिहास पर हमला करते हैं। वह ऐसा जानबूझकर करते हैं, क्योंकि अगर वह हिंदुओं के इतिहास और परंपराओं पर हमला करते हैं, तो मुसलमान खुश होते हैं। मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। इस तरह के बयानों का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है।

कहा कि राणा सांगा हम सबके लिए पूज्यनीय है। इस मौके पर मोनिका पांडेय, ऋचा सिंह, राम कवींद्र जायसवाल, अजय सिंह, राम सिंह, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र मौर्या, विकास सोनकर, सुनील दीक्षित, शंभू पटेल, मनोज सोनकर, संजीव जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।