मुजफ्फरनगर।नई मंडी के तरंग संगीत केंद्र के संचालक अनुकूल कुच्छल ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मित्तल समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी नेता संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताते हुए कोर्ट में अपना पक्ष रखने की बात कही है।
पटेलनगर निवासी अनुकूल कुच्छल ने मुकदमा दर्ज कराया कि व्यापारी नेता संजय मित्तल ने साजिश के तहत उसकी शादी बिना दान दहेज के अपने ड्राइवर की बेटी से कराई थी। जल्द शादी का दबाव डालने पर कोर्ट मैरिज की गई। बाद में सामाजिक रस्म पूरी की थी।
शादी के बाद विवाहिता ने शारीरिक रिश्ते बनाने से मना कर दिया था। कहने के बाद भी महिला ने डॉक्टर के पास जाने से मना कर दिया। जब डॉक्टर के यहां लेकर गए तो मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। अपने को अपूर्ण बताया।
बाद में परिजनों के कहने पर विवाहिता अपने घर चली गई। एक दिन अपनी छोटी बहन के साथ घर आई और घर में रखे लाखों के जेवर लेकर चली गई। परिजनों से गालीगलौज भी की। मामला बढ़ने पर वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा लिया।
विवाहिता ने परिवार न्यायालय में ससुराल वालों के खिलाफ वाद डाल दिया। वादी ने अपनी पत्नी को मंगलामुखी होने का आरोप लगाया है। वादी अनुकूल कुच्छल ने व्यापारी नेता संजय मित्तल व अन्य पर बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने संजय मित्तल, हरि शंकर शर्मा, गणेश, ओमकार कश्यप सहित नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित ने पहले अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे थे। कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लेना बताया गया। सीओ मंडी रुपाली रॉय ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मामले में जांच शुरू की है। उधर, संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।
झांसी।बबीना थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 16 साल की एक किशोरी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। किशोरी की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश जुटी हुई थीं। कई लोगों से पूछताछ की जा रही थी। इसके […]
कानपुर।नवाबगंज के परमियापुरवा निवासी जगदीश का घर है। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उनसे उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी बिल्हौर की एक महिला से की थी। जगदीश का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद […]
प्रयागराज।नैनी कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा में बुधवार की रात करीब 10 बजे रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। दोनों भाई मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां रहकर मजदूरी […]