उत्तर प्रदेश राज्य

मुज़फ़्फ़रनगर : कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार आरोपियों पर आरोप तय!

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अध्यादेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार आरोपियों पर आरोप तय हो गए।

अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 मार्च नियत की है। सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने की।

रालोद के टिकट पर अनिल कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था। छह फरवरी 2022 को खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अलावा खामपुर के इमरान, गय्यूर, परवेज समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, इमरान, गय्यूर और परवेज अदालत में पेश हुए। आरोपियों पर आरोप तय हो गए।

 

मुजफ्फरनगर

⏩एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए कैबिनेट मंत्री

⏩2022 के विधानसभा चुनाव में हुआ था मुकदमा दर्ज

⏩समन के द्वारा जानकारी हुई : अनिल कुमार

⏩कोर्ट में पहली तारीख पर पेश हुए कैबिनेट मंत्री