ANI_HindiNews
@AHindinews
जो कुछ भी हुआ वह दुखद है। शरद पवार ने सभी के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार किया और वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनकी प्रतिक्रिया थी कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी बात रखने का अधिकार है। अजित पवार का यह कदम उनका अपना फैसला है। अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, वह हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे: NCP कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, मुंबई
ANI_HindiNews
@AHindinews
NCP के अंदर कभी भी नफरत या कोई गलतफहमी नहीं थी। अजित पवार के विचार अलग थे और हमारे अलग हैं। हम अपने सभी विधायकों का सम्मान करते हैं। मैं हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करती हूं, कल भी मैं उनसे (पार्टी नेताओं और सदस्यों) बात करूंगी: NCP कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले
#WATCH कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, क्या मुझे नज़र नहीं आता कि आपकी पार्टी में क्या हो रहा है? आपकी पार्टी में कितने लोग तैयार बैठे हैं। कितने लोग मौके के इंतज़ार में हैं। हमसे भी बात करते हैं, मैंने कहा अभी रुक जाइए वक्त पर बताएंगे: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जयपुर pic.twitter.com/yPX7v1VwYw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
हमारी पार्टी के कुछ नेता MLA अब वहां जाकर शपथ लिया और अब वे मंत्री हो गए हैं। यह हमारी नीति नहीं थी। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और NCP का जो गठबंधन है हमारी नीति उसमें रहने की है। जो लोग गए हैं उन्होंने पार्टी के खिलाफ निर्णय लिया है। 5 जुलाई को शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र जिले के सभी कार्यकर्ता और नेती की बैठक होगी: महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल
#WATCH मुंबई: एनसीपी कार्यकर्ता उन विधायकों की तस्वीरों पर काला पेंट छिड़क रहे हैं जो NCP नेता अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए हैं।
(वीडियो मुंबई के NCP कार्यालय का है।) pic.twitter.com/8H2S9OEtor
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
ये तो होना ही था। महाराष्ट्र में आज भी अगर चुनाव हो जाए तो महा विकास अघाडी को कर्नाटक से भी ज्यादा बहुमत मिलने की उम्मीद है। भाजपा लगातार पार्टी तोड़ने की कोशिश करते आ रही थी: अजित पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कांग्रेस नेता सचिन सावंत, मुंबई
#WATCH यह बदलाव नहीं बल्कि बदले का दौर है। एकनाथ शिंदे का चेहरा आपने देखा? अजीत पवार का कैबिनेट में प्रवेश होने का मतलब है एकनाथ शिंदे जा रहे हैं। अब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे: सांसद संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट)#MaharashtraPolitics pic.twitter.com/pLIB5AyBhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023