उत्तर प्रदेश राज्य

कोंडली नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों में डूबने से एक की मौत हो गई!

यमुनापार के कोंडली नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों में डूबने से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई की तलाश जारी है। पुलिस को घटना की जानकारी देने वाले ने बताया कि तीन लड़के नहाने गए थे। जिसमें तीसरा बाहर ही इंतजार करने के चलते बच गया।

कॉल करने वाले ने बताया कि रवि (15 साल), भीम (13 साल) और देव (11 साल) सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वे कोंडली नहर में नहाने लगे। जिनमें से दो लड़के रवि और भीम नहर में नहा रहे थे और देव बाहर ही बैठा था। नहाते हुए दोनों लड़के नहर में डूब गए। फिलहाल, पुलिस और गोताखोरों की टीम एक किशोर की नहर में तलाश कर रही है।